Showing posts with label weigh gain problem. Show all posts
Showing posts with label weigh gain problem. Show all posts

Sunday, 13 September 2015

कुछ फलों के सेवन से बढ़ सकता है वजन

केला

कई बार हम किसी फल के बारे में बिना जाने ही उसे खाना शुरु कर देते हैं। हमें लगता है कि फल खाना हमारे लिए सुरक्षित है और इससे वजन नहीं बढ़ता इसलिए हम खाने की जगह फल व फलों के जूस का सेवन करना शुरु कर देते हैं। लेकिन यह एक भम्र है कि फल खाने से वजन नहीं बढ़ता है, हमें पता होना चाहिए कि किस फल से हमें कौन से पोषक तत्व मिलेंगे।

कुछ फल ऐसे भी हैं जिनको ज्यादा खाने से वजन बढ़ने व मोटापे की समस्या हो सकती है। वैसे कार्बोहाईड्रेट हमारे शरीर व दिन भर के क्रिया कलापों के लिए बहुत जरूरी है लेकिन जिन फलों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है उनको खाने से वजन बढ़ने की समस्या होती है। आईए जानें उन फलों के बारे में।

दूध के साथ केला खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। क्योंकि दूध से आपको प्रोटीन और केले से शुगर मिलता है जो वजन बढ़ाता है। केला खाने से ज्यादा मात्रा में कैलोरी मिलती है साथ ही कैलोरी का क्षय भी कम होता है।


सूखे एप्रीकोट

सूखे ऐप्रीकोट एक कैंडी की तरह होता है इसे लोग घूमते फिरते काफी सारा खा लते हैं लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि इसमें फ्रूकटोज होता है जो वजन बढ़ाने वाला तत्व है इसको खाने से वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। 

अंगूर

अंगूर एक तरफ जहां फायदेमंद होता है वहीं इसका ज्यादा सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसको खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। 

अनानास

जो लोग अन्नास का सेवन करते हैं उनके लिए यह वजन बढ़ने की वजह हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी काफी मात्रा में होता है।


एवोकैडोज

एवोकैडोज़ में काफी मात्रा में फैट व कैलोरी होती है, जिसको खाने से आपका वजन बढ़ सकता है।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश, बादाम में काफी मात्रा में कैलोरी होती है जिसको खाने से वजन बढता है।

आड़ू

प्रतिदिन आड़ू का सेवन आपके वजन को बढ़ा सकता है इसकी मुख्य वजह है इसमें मौजूद प्रोटीन।